यूएन शान्तिरक्षकों से लेकर गणित विषय के शिक्षकों तक, संयुक्त राष्ट्र के 136 कर्मचारियों ने वर्ष 2025 के दौरान अपने दायित्व को निभाते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सोमवार को न्यूयॉर्क मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन सभी कर्मचारियों को अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए हैं.