नई दिल्ली में हाल ही में आयोजित Lakme Fashion Week, केवल फैशन का सप्ताह नहीं था. यह कल्पनाशीलता की सख़्त जाँच थी. भारत में संयुक्त राष्ट्र की साझेदारी में R|Elan सर्कुलर डिज़ाइन चुनौती के सीज़न 7 ने भारत, योरोप और अमेरिका के उभरते डिज़ाइनरों को एक सवाल पर एक साथ जोड़ा: अगर अपशिष्ट अन्त नहीं, शुरुआत हो तो?