Thu Oct 31 2024 02:34:35 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
हनुमान गढ़ी में CM योगी ने की पूजा
दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।
Thu Oct 31 2024 02:24:40 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
PM मोदी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई
गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता की शपथ दिलाई।
Thu Oct 31 2024 02:16:28 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए PM मोदी
गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हिस्सा लिया।
Thu Oct 31 2024 02:15:12 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
रोशनी के जगमग हुआ महाकालेश्वर मंदिर
उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर मंदिर को दिवाली के अवसर पर रोशनी से जगमग किया गया।
Thu Oct 31 2024 02:14:40 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की बधाई
PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।”
Thu Oct 31 2024 02:14:16 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
तवांग में जवानों के साथ दिवाली संग मनाएंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। उनके साथ इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। अपनी दो दिनों की यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह भारतीय सेना के बहादुर अधिकारी मेजर रालेंगनाओ बॉब खाटिंग की याद में बनाए गए म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे।