दौसा जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ली में नाग-नागिन के जोड़े के दिखने से हड़कंप मच गया। स्कूल के स्टोर रूम में 3 फीट लंबे कोबरा को देखकर दहशत फैल गई। प्रधानाध्यापिका ने सपेरे को बुलाया, जिसने सुबह नाग और 6 घंटे की मशक्कत के बाद नागिन को रेस्क्यू किया। दोनों ब्लैक कोबरा सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। रेस्क्यू के बाद छात्रों और स्टाफ ने राहत की सांस ली