Rajnath Singh | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वडोदरा में ‘सरदार सभा’ को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “सरदार वल्लभभाई पटेल सच्चे अर्थों में धर्मनिरपेक्ष थे… जब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बाबरी मस्जिद मुद्दे पर सरकारी धन खर्च करने की बात कही, तो सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसका विरोध किया। उस समय उन्होंने बाबरी मस्जिद को सरकारी धन से नहीं बनने दिया।