(खबरें अब आसान भाषा में)
फ़्राँस के नीस शहर में आयोजित तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन में बुधवार को एक आँकड़े ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया: विश्व के कुल मछली भंडार का 35 प्रतिशत हिस्सा जिन तौर-तरीक़ों से पकड़ा जा रहा है, वे टिकाऊ नहीं हैं. इस वजह से समुद्रों में मछलियों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है.