समुद्री परिवहन के कारण होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के मुद्दे पर कई वर्षों की गहन वार्ता के बाद, देशों में आपसी सहमति बन गई है. शुक्रवार को इस समझौते की घोषणा की गई जिसके तहत ईंधन इस्तेमाल के लिए अनिवार्य मानक निर्धारित किए गए हैं और जहाज़ों द्वारा कार्बन उत्सर्जन की क़ीमत (carbon pricing) आंकने के लिए व्यवस्था बनाई गई है.