महिलाओं की प्रगति व बेहतरी के लिए काम करने वाली संस्था – UN Women ने ‘अन्तरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस’ के अवसर पर, दुनिया भर की महिला श्रमिकों के साथ एकजुटता जताते हुए, पुरुषों व महिलाओं के बीच मौजूद वेतन खाई को पाटने और समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने की अपील की है. यह दिवस हर वर्ष 18 सितम्बर को मनाया जाता है.