Happy New Year: सिडनी से लेकर दिल्ली-मुंबई तक और नैरोबी से लेकर कराची तक दुनिया भर में लोगों ने दिल खोलकर नए साल का स्वागत किया। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर और खुशियां मनाकर नए साल का आगाज किया। किसी ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेकर 2025 में कदम रखा, तो कोई पहाड़ों में बर्फबारी का आनंद लेकर जश्न मनाता नजर आया।
नए साल की पूर्व संध्या पर भारतीयों ने ऑनलाइन Quick Commerce प्लेटफॉर्म Blinkit और Swiggy Instamart से जमकर खरीदारी की है। प्रमुख क्विक कॉमर्स ब्लिंकिट और स्विगी ने 31 दिसंबर की रात मिले ऑर्डर के आकड़े जारी किए हैं। 31 दिसंबर की रात लोगों ने जमकर सॉफ्ट ड्रिंक, चिप्स, पानी की बोतलें, आलू भुजिया, कंडोम, दूध, चॉकलेट, अंगूर, आइस क्यूब और कोल्ड ड्रिंक्स मंगाए।
कंडोम या चिप्स ज्यादा क्या हुआ ऑर्डर?
ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा (Albinder Dhindsa), स्विगी और स्विगी इंस्टामार्ट के सह-संस्थापक फणी किशन ए (Phani Kishan A) ने 31 दिसंबर की रात हुए ऑर्डर के आंकड़े ट्वीट किए हैं। अलबिंदर ढींडसा ने रात 8:08 बजे पोस्ट कर बताया कि पार्टी शुरू हो रही है और 10 मिनट में Blinkit को जो ऑर्डर में मिले उसकी जानकारी साझा की।
- आलू भुजिया के पैकेट- 2,34,512
- टॉनिक पानी के डिब्बे – 45,531
- आइस क्यूब के पैकेट – 6,834
- लिपस्टिक – 1003
- लाइटर – 762
इसके बाद अलबिंदर ढींडसा ने रात 9:51 बजे फिर से पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि कंडोम की बिक्री कितनी हुई।
- कंडोम के पैकेट – 1,22,356
- मिनरल वाटर – 45,531 बोतलें
- पार्टीस्मार्ट – 22,322
- ईनो – 2,434
चॉकलेट फ्लेवर की सबसे अधिक बिक्री
अलबिंदर ने कंडोम फ्लेवर की बिक्री के आंकड़े भी शेयर किए हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि लोगों ने सबसे ज्यादा चॉकलेट फ्लेवर (39.1%) इसके बाद स्ट्रॉबेरी (31.0%), बबलगम (19.8%) और अन्य फ्लेवर को 10.1% पसंद किया है। इसके अलावा निंबू की भी जमकर बिक्री हुई है। दिन का सबसे बड़ा पार्टी ऑर्डर कोलकाता से हुआ, जो 64,988 रुपये का था।
Swiggy Instamart पर सबसे ज्यादा क्या सर्च हुआ?
Blinkit के साथ ही Swiggy Instamart से भी लोगों ने जमकर खरीदारी की है। दोनों प्लेटफॉर्म की बात करें तो सबसे ज्यादा स्नैक्स मंगाए गए हैं। रात 9:36 बजे Swiggy Instamart ने X पर पोस्ट कर बताया कि आज के टॉप 5 ट्रेंडिंग सर्च में दूध, चिप्स, चॉकलेट, अंगूर और पनीर रहे। वहीं Swiggy Instamart ने मजे लेते हुए बताया कि एक ग्राहक ने आज 50 अलग-अलग ऑर्डर किये।
ये भी पढ़ें: ये दुख काहे खत्म नहीं होता… बीमारी से जूझ रहे विनोद कांबली का किसने छीन लिया फोन?