MLA Zahid Beg: उत्तर प्रदेश के भदोही में सपा विधायक जाहिद बेग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। नौकरानी सुसाइड मामले में कोर्ट ने उनके तीन मंजिला घर की कुर्की का आदेश दिया है। दरअसल इस मामले में उनकी पत्नी फरार चल रही हैं, कोर्ट ने उन्हें पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वो अदालत में उपस्थित नहीं हुईं। इसी को लेकर कोर्ट ने आदेश दिया है।
सीमा बेग पर बच्चों को बंधक बनाकर तस्करी करने और बालश्रम कराने का आरोप है। अदालत के कई समन और नोटिस की अनदेखी करने के बाद कोर्ट ने धारा-209 के तहत उनके खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। इसके पहले, जनपदीय अदालत ने सीमा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
आवास में नाबालिग ने की थी आत्महत्या
गौरतलब है कि भदोही स्थित उनके आवास से एक नाबालिग नौकरानी की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या और एक अन्य नाबालिग को मुक्त कराने की घटना सामने आई थी। फिलहाल, विधायक जाहिद बेग और उनके बेटे जईम पहले से ही जेल में बंद हैं। इस मामले में सीमा बेग की तलाश तेज कर दी गई है।
MLA के घर से नाबालिग बरामद, एक दिन पहली मिली थी लाश
9 सितंबर को सपा विधायक जाहिद बेग के मालिकाना मोहल्ले वाली घर में नौकरानी ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने विधायक जाहिद बेग के साथ उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और सुसाइड के लिए उकसाने समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया था।
नाबालिग का शव पंखे से लटका मिला
इलाके के सीओ अजय कुमार चौहान ने बताया था कि मृतक लड़की का नाम नाजिया था। वो पिछले कई साल से विधायक जाहिद बेग के घर में काम कर रही थी। उसका परिवार मामदेव इलाके में कांशीराम आवास में रहता था। वो मलिकाना मोहल्ले में विधायक के घर के ऊपरी फ्लोर पर एक कमरे में रहती थी। उसी कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला है। जब सुबह वो काफी देर तक नहीं जागी तो विधायक के परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था।
यह भी पढ़ें: UP: मैडम बैठ बोलेरो में…SDM की गाड़ी पर बारगर्ल का अश्लील डांस-VIDEO