Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने हिंदू त्योहारों को लेकर बात की है। वो पिछले साल अपने प्यार की खातिर हिंदुस्तान आई थी और तबसे यही रह रही है। उसे पबजी खेलते हुए भारत के सचिन से प्यार हो गया था और अपने चार बच्चों को लेकर सीमा पार करके आ गई। अब उन्होंने सनातन धर्म अपना लिया है।
भारत आने के बाद सीमा हैदर ने सचिन से शादी कर ली और करवाचौथ समेत सारे हिंदू त्योहार मनाती हैं। अब उन्होंने दिवाली का त्योहार भी बड़ी धूमधाम से मनाया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की यही सबसे बड़ी खूबसूरती है कि छोटे-छोटे त्योहार आते रहते हैं।
हिंदू त्योहारों के बारे में क्या बोली पाकिस्तान की सीमा हैदर?
सीमा हैदर ने दिवाली के बाद भाई दूज का त्योहार भी बड़े मन से सेलिब्रेट किया था। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीमा कहती हैं कि उन्हें हिंदू धर्म पर गर्व होता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म काफी खूबसूरत है। सीमा हैदर ने कहा कि हिंदू धर्म में पति, भाई और बेटे के लिए भी कई तरह के त्योहार हैं।
सीमा ने आगे कहा कि उन्होंने इस साल भारत में दूसरी बार दिवाली मनाई है और ये त्योहार उन्हें काफी अच्छा लगता है। उन्होंने दिवाली के बाद भाई दूज का त्योहार भी मनाया और अपने मुंह बोले भाई को कलावा बांधा। सीमा ने कहा कि उन्हें हिंदू त्योहार बेहद पसंद हैं और पूरे मन से इन्हें सेलिब्रेट करती हैं।
सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी
सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी पिछले साल काफी सुर्खियों में रही थी। उनके मुताबिक, सचिन को पाकिस्तान की सीमा हैदर से प्यार हो गया था। दोनों को मोबाइल गेम पबजी खेलते हुए एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर पहले से शादीशुदा सीमा नेपाल के रास्ते से होते हुए भारत आ गई और अपने साथ अपने चार बच्चों को भी ले आई थी। अब उसने सचिन से शादी कर ली है और सारे हिंदू त्योहार खुशी-खुशी मनाती है।
ये भी पढे़ंः पाकिस्तान से भारत पहुंचा एक और सिरफिरा आशिक, प्यार में लांघ दी सीमा, अब अपने मुल्क ने दिखाया ठेंगा!