2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को पूरा करने की समयसीमा तेज़ी से नज़दीक आ रही है. संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि लगातार निवेश और अन्तरराष्ट्रीय सहयोग से अरबों लोगों के जीवन में बदलाव आया है. लेकिन रिपोर्ट ने आगाह किया है कि इन लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिए सरकारों को अब अपनी कोशिशें कहीं अधिक तेज़ करनी होंगी.