Kirti Azad Video: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की तरफ से हाल ही में लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया गया था कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे थे। लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। इस बीच, कीर्ति आजाद का ‘वेपिंग’ करते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिससे सियासी बवाल मच गया है