1 दिसंबर से शुरू होने वाले संसद का शीतकालीन सत्र में पारित कराने के लिए 10 नए बिल एजेंडे में हैं। इंश्योरेंस लॉ (अमेंडमेंट) बिल एजेंडे में शामिल है। इसमें इंश्योरेंस सेक्टर में FDI सीमा 74% से बढ़ाकर 100% करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही इस सेक्टर का पेडअप कैपिटल की सीमा घटाई जाएगी और कम्पोजिट लाइसेंस की सुविधा शुरू की जाएगी