संयुक्त राष्ट्र एक संस्थान से कहीं बढ़कर है. यह एक जीवन्त वादा है, जोकि सीमाओं से परे जाकर महाद्वीपों को जोड़ता है और पीढ़ियों को प्रेरित करता है. यूएन के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने संगठन की 80वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जारी अपने सन्देश में मौजूदा चुनौतियों से निपटने और एक शान्तिमय व अधिक टिकाऊ विश्व को आकार देने के लिए आपसी एकजुटता का आहवान किया है.