CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल की हिंसा को लेकर जहां अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दे चुके हैं, तो अब उन्होंने संभल की घटना की तुलना बांग्लादेश के हालातों से की है। योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि संभल और बांग्लादेश की घटना एक जैसी है।
अपने बयान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- ‘500 साल पहले जो बाबर ने किया, वही संभल और बांग्लादेश में हो रहा है। संभल और बांग्लादेश की घटना एक जैसी है। इन (उपद्रवियों) सबका DNA एक है। दोनों घटनाओं में शामिल लोगों का DNA एक है।’