निकोलस पूरन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के एक दिन बाद इस टी20 फ्रेंचाइजी के कप्तान बनाए गए हैं.पूरन ने 10 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. 29 की उम्र में संन्यास लेकर पूरन से सभी को हैरान कर दिया था. वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मेजर लीग में एमआई न्यूयॉर्क टीम की कप्तानी करेंगे.