‘तेरी जीत से ज्यादा चर्चे तो मेरी हार के’, दिल्ली चुनावी नतीजों के देखते हुए कांग्रेस के लिए अगर ये बात कही जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है और इन नतीजों ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस की हार की हो रही है। कांग्रेस हार कर भी केजरीवाल से बदला लेने में कामयाब रही है