(खबरें अब आसान भाषा में)
IPL 2026 Trade: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. संजू का चेन्नई सुपर किंग्स में आना तय हो गया है. संजू के लिए सीएसके की राजस्थान रॉयल्स के साथ बातचीत अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की उम्मीद की जा रही है.