म्याँमार में 28 मार्च को आए शक्तिशाली भूकम्प से हुई जान-माल की तबाही के 100 दिन बीत चुके हैं, मगर इस आपदा से प्रभावित समुदाय, विशाल आवश्यकताओं के बीच अब भी एक गहरे संकट से जूझ रहे हैं. उधर, सूडान में अल फ़शर शहर की घेराबन्दी के कारण फँसी हुई ज़रूरतमन्द आबादी तक मानवीय सहायता पहुँचाने की अपील की गई है.