मानवीय सहायता मामलों के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) के अनुसार, ग़ाज़ा में लगातार हो रही तेज़ बारिश के बीच मानवीय राहत समुदाय ज़रूरतमन्दों तक आपात सहायता पहुँचाने में जुटे हैं. युद्ध से क्षतिग्रस्त इमारतों के ढहने, अस्थाई आश्रय स्थलों में जलभराव और आम लोगों के निजी सामान भीग जाने से हालात और अधिक गम्भीर हो गए हैं. उधर, युद्धग्रस्त सूडान में संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी टीम ने अल फ़शर शहर में ज़मीनी स्तर पर सुरक्षा परिस्थितियों का आकलन किया है.