संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त में बीते सप्ताहांत हुए सिलसिलेवार हमलों में बच्चों समेत बड़ी संख्या में आम नागरिकों के मारे जाने और उनके घायल होने पर गहरी चिन्ता जताई है. उधर, पुर्तगाल में आयोजित एक शिखर बैठक के दौरान, समुद्री गहराइयों में बिछाए गए विशाल केबल नैटवर्क की सुरक्षा को मज़बूती देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है.