संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने म्याँमार में पूर्व स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची को कारागार से हटाकर घर में नज़रबन्द किए जाने के निर्णय को संज्ञान में लिया है और सैन्य नेतृत्व द्वारा मनमाने ढंग से हिरासत में रखे गए सभी बन्दियों को तुरन्त रिहा किए जाने की अपील की है. उधर क्यूबा में, अमेरिकी प्रतिबन्धों के कारण ईंधन की भीषण क़िल्लत है, जिसका अति-आवश्यक सेवाओं पर गहरा असर हो रहा है.