संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ग़ाज़ा पट्टी में इसराइली हवाई हमलों के फिर शुरू होने के बाद, मानवीय सहायता अभियान के स्तर में कमी लाने का ‘कठिन निर्णय’ लिया है. मगर, उन्होंने ग़ाज़ा छोड़ कर ना जाने का संकल्प भी दोहराया है. वहीं, दक्षिण सूडान में यूएन के एक शीर्ष अधिकारी ने चिन्ता जताई है कि बढ़ती हिंसा और गहराते राजनैतिक तनाव के बीच, दक्षिण सूडान एक बार फिर से गृहयुद्ध के कगार पर है.