संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने अपने एक अपडेट में बताया है कि श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियत नाम और मलेशिया समेत दक्षिण एशिया व दक्षिणपूर्व एशिया में स्थित अनेक देशों में भयावह बाढ़, वर्षा और भूस्खलन से जान-माल की भीषण हानि हुई है. इस आपदा में 1,500 लोगों की जान गई है, 1.1 करोड़ से अधिक लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं.