स्टार हेल्थ एंड अलॉयड इंश्योरेंस कंपनी के अनीश श्रीवास्तव ने कहा कि निफ्टी कंपनियों की अर्निंग्स में सुस्ती देखने को मिली है। अर्निंग्स ग्रोथ घटकर 4-5 फीसदी रह गई है। हालांकि, मार्केट्स की वैल्यूएशन अपेक्षाकृत ज्यादा है। इधर, एक्सपोर्ट में सुस्ती के आसार और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते रुपये पर दबाव बढ़ सकता है