Stock Market: शेयर बाजार में आज 22 नवंबर को शानदार रिकवरी देखने को मिली। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों से पहले निवेशकों का जोश हाई रहा। बीएसई सेंसेक्स 1,961 अंक उछलकर 79,117 पर बंद हुआ। यह पिछले 5 महीने की सबसे बड़ी तेजी है। शेयर बाजार में आखिर अचानक इतनी बड़ी तेजी क्यों आई, इसके पीछे 5 सबसे बड़ी वजह क्या रही, आइए जानते हैं