Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 27 दिसंबर को सप्ताह के आखिरी दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 227 अंक बढ़ गया। वहीं निफ्टी 23,800 के पार पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 38,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी ऑटो, फार्मा और आईटी शेयरों में देखने को मिली।