Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 10 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 329 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 25,250 के पार पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय निफ्टी 25,300 के भी पार पहुंच गया था, जो इसका पिछले तीन हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर है। शुरुआती सपाट शुरुआत के बाद बाजार में पूरे दिन खरीदारी का माहौल बना रहा