स्पार्क एशिया इम्पैक्ट मैनेजर्स के एमडी और चीफ इनवेस्टमेंट अफसर (इक्विटी एसेट मैनेजमेंट) पी कृष्णनन ने बाजार के बुलबुले को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। पी कृष्णनन का मानना है कि कई मामलों में मार्केट में यह तेजी गैर-जरूरी लगती है। शेयर मार्केट में बुलबुला बना हुआ है, जिसे लो-क्वालिटी शेयरों से हवा मिल रही है। इसके चलते बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना है, और इससे निकलना आसान नहीं होगा