अमेरिका के टैम्पा बे शहर में आयोजित Synapse Conference 2025 में एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला,जब दिग्गज फंड मैनेजर समीर अरोड़ा ने दुनिया की पहली रोबोट नागरिक सोफिया से भारतीय शेयर बाजार में निवेश को लेकर बड़ा सवाल पूछ लिया। हीलियस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ा ने सोफिया से पूछा, “क्या यह भारतीय शेयर बाजार में निवेश का सही समय है?”