Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 9 जून को लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 256 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी उछलकर 25,100 के पार पहुंच गया। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत और RBI के हालिया फैसलों से बाजार का सेंटीमेंट हाई रहा