(खबरें अब आसान भाषा में)
Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों ने मंगलवार 17 फरवरी को शुरुआती गिरावट के बाद शानदार वापसी की। आईटी शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में लौट आए। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 600 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 25,700 के पार पहुंच गया।