Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजारों में आज 5 जून को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। मजबूत ग्लोबल संकेतों और RBI की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से निवेशकों का जोश हाई दिखा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 429 अंक या 0.53 फीसदी बढ़कर 81,427 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 130 अंकों की तेजी के साथ 24,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा था