भारतीय शेयर बाजार में आज 20 जनवरी की गिरावट ने कई निवेशकों को डरा दिया। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1200 अंकों से भी अधिक क्रैश हो गया। निफ्टी ने 25,200 के लेवल को ब्रेक कर दिया।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, तीसरी तिमाही के मिले-जुले नतीजों और ग्लोबल स्तर पर ट्रेड वॉर की बढ़ती आशंकाओं समते, ऐसे कई कारण रहे जिसने निवेशकों के मनोबल को कमजोर किया है।
सेंसेक्स ने पिछले साल 1 दिसंबर को अपना 86,159.02 का ऑलटाइम हाई छुआ था। तब से अब तक 7 हफ्तों में सेंसेक्स करीब 3,800 अंकों का गोता लगा चुका है।
सवाल यही है कि आखिरी शेयर बाजार में यह गिरावट क्यों जारी है? सेंसेक्स और निफ्टी आज क्यों क्रैश कर गए? आइए इसे समझते हैं