मार्केट एक्सपर्ट और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल का कहना है कि बेशक इंडिया इंक की अर्निंग में सुस्ती है, लेकिन यह दौर अस्थायी है और FIIs भारतीय शेयर बाजार में फिर से लौटेंगे। सीएनबीसी-टीवी18 ग्लोबल लीडरशिप समिट में अग्रवाल ने कहा, ‘अर्निंग में सुस्ती है, लेकिन इसकी रिकवरी के लिए स्पष्ट चुनौती है। मुमकिन है कि इसमें 6 महीने का समय लगे, लेकिन ऐसा होगा। हमें फिस्कल या मॉनिटरी मदद की जरूरत है। और यह मिलेगी। धैर्य रखें और इंतजार करें’