शेयर बाजार में गुरुवार की गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह रही अमेरिका के बॉन्ड मार्केट में आया उछाल। अमेरिका की 30 सालों की बॉन्ड यील्ड उछलकर 5 फीसदी के पार पहुंच गई है। वहीं 10 सालों की बॉन्ड यील्ड भी बढ़कर 4.5 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे भी बुरी बात यह रही है कि अमेरिकी सरकार ने बुधवार को अपने बॉन्ड यील्ड की बिक्री के लिए एक नीलामी आयोजित की थी, जिस पर उसे निवेशकों से काफी कमजोर प्रतिक्रिया मिली