Stock Market Fall: दिग्गज निवेशक और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के को-फाउंडर रामदेव अग्रवाल का मानना है कि हालिया गिरावट के बाद शेयर बाजार अब अपने निचले स्तर के बेहद करीब है। लेकिन यहां से रिकवरी V-शेप में नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पिछले पांच महीनों में बाजार जिस तरह धीरे-धीरे गिरा है, उसी तरह इसकी वापसी भी धीरे-धीरे होगी