Share Market Falls: सुबह 11 बजे के करीब, सेंसेक्स लगभग करीब 532 अंक गिरकर 77,045 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी करीब 200 अंक टूटकर 23,310 के स्तर पर आ गया था। आईटी, फार्मा और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.22 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। आइए जानते हैं कि इस गिरावट के पीछे 4 सबसे बड़ी वजह क्या रही-