Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार आज 4 मार्च को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,122 अंक टूट कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 24,500 के भी नीचे चला गया। यह लगातार तीसरा दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए हैं। अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग और क्रूड ऑयल के दाम में तेज उछाल ने निवेशकों को चिंता में डाल दिया है