ब्लूमबर्ग ने दुनिया भर के शेयर बाजारों को लेकर एक रिपोर्ट निकाली है, जिसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2025 में अब तक दुनिया भर के शेयर बाजारों में सबसे खराब प्रदर्शन भारत का रहा है, जो दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा बाजार है। भारत के मार्केट कैप में इस साल सबसे अधिक 18.33 फीसदी की गिरावट आई है।