ट्रिब्यूनल ने अधिकारियों को शेख हसीना और अन्य को 12 फरवरी से पहले गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। पिछले वर्ष ट्रिब्यूनल ने छात्र नेतृत्व वाले आंदोलन के दौरान मानवता के विरुद्ध कथित अपराधों के संबंध में शेख हसीना और 45 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आंदोलन के कारण उन्हें सत्ता से हटा दिया गया था, जिसमें 500 से ज्यादा लोग मारे गए थे