PM Modi 12 Years: पीएम मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। अब जब हम देश की खाद्य सुरक्षा का आकलन करते हैं, तो आजादी के समय महज 37 करोड़ की आबादी को खिलाने के लिए विदेशों पर निर्भर रहने वाले भारत से लेकर, आज 140 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले आत्मनिर्भर और निर्यातक भारत का सफर वाकई अभूतपूर्व है