ये मामला एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़ा है। एजेंसी ने जांच में पाया कि धवन और रैना ने विदेशी कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet का प्रचार किया। इस पूरी जांच की शुरुआत कई राज्यों की पुलिस की ओर से दर्ज FIR से हुई, जिनमें इन कंपनियों पर धोखाधड़ी, अवैध वित्तीय लेनदेन और ऑनलाइन सट्टेबाजी के प्रचार के आरोप लगे थे