(खबरें अब आसान भाषा में)
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान फैन से उसका फोन लेते नजर आते हैं, जो सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। वीडियो सामने आते ही लोगों की राय बंट गई, जहां कुछ ने आलोचना की तो कई फैंस ने एक्टर का समर्थन किया