(खबरें अब आसान भाषा में)
पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन अपना आपा खोते हुए नजर आए। क्रीज पर खड़े रिजवान गेंद का सामना करने के लिए ज्यादा समय ले रहे थे और इससे शाकिब नाराज दिखे और रिजवान की तरफ गेंद फेंक दी, जबकि वह खेलने के लिए तैयार नहीं थे, शाकिब की इस हरकत से अंपायर भी नाराज हुए।