विश्व भर में, शहरी इलाक़ों में जनसंख्या का आकार बढ़ रहा है और समय बीतने के साथ इस रुझान में तेज़ी आ रही है. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, 8.2 अरब वैश्विक आबादी में से 45 प्रतिशत लोग अब शहरों में रह रहे हैं. 4.2 करोड़ की आबादी वाला इंडोनेशिया जकार्ता, विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर बन गया है.