yograj singh statement: पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह के मुताबिक, पृथ्वी शॉ रास्ते से भटक गए उन्होंने अपनी लोकप्रियता और तारीफों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर लिया और उस खेल के प्रति विनम्र नहीं रहे, जिसने उन्हें सब कुछ दिया. योगराज सिंह ने पृथ्वी शॉ की तुलना एक और भूले-बिसरे प्रतिभाशाली खिलाड़ी विनोद कांबली से की.