कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्तिवार को कहा कि ‘शक्ति’ योजना पर पुनर्विचार करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने बुधवार को ‘शक्ति’ योजना पर दोबारा विचार करने के संकेत दिए थे।
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा…
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार के सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, उन्होंने (शिवकुमार) वही कहा जो कुछ महिलाएं कह रही हैं। मुझे नहीं पता, मैं वहां नहीं था। मैं बात करूंगा…।’’ उनका कहना था कि इस योजपन पर पुनर्विचार करने का कोई प्रस्ताव नहीं है और सरकार की कोई मंशा भी नहीं है।
ये भी पढ़ें – दिवाली पूजा में लक्ष्मी जी के सीधे हाथ पर रखा दीया तेल का या घी का?