वैश्विक महामारी, भूराजनैतिक तनावों और जलवायु व्यवधानों जैसी चुनौतियों के कारण, वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन पर गहरा असर हुआ है, जिससे लागत बढ़ी है और ढाँचागत ख़ामियाँ उजागर हुई हैं. इसके बावजूद, संयुक्त राष्ट्र के एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, व्यापारिक गतिविधियों को सरल बनाने के लिए प्रयास जारी हैं और देशों को उसमें प्रगति हासिल हो रही है. हालांकि कम विकसित अर्थव्यवस्थाओं को क्षमता निर्माण के लिए समर्थन मुहैया कराए जाने पर भी बल दिया गया है.